केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल जारी है. गुरुवार को पंजाब से चले किसानों ने हरियाणा के रास्ते दिल्ली कूच किया. लेकिन, पुलिस द्वारा बॉर्डर पर ही किसानों को रोक दिया गया. पुलिस के साथ किसानों की झड़प भी हुई लेकिन किसान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. किसान अपने साथ ट्रकों में राशन भरकर लाए हैं और लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं. किसानों के पास राशन, दूध, सब्जी, कंबल, कपड़े, गैस, चूल्हा समेत अन्य सामान है. अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए निकले, लेकिन पुलिस द्वारा रोक दिया गया. पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले मारे और पानी की बौछारें छोड़ीं. इस दौरान किसान ट्रक, ट्रैक्टर पर मुस्तैद रहे. किसानों के प्रदर्शन पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसानों को तीन दिसंबर को फिर बात करने के लिए बुलाया गया है. केंद्र की ओर से पहले भी किसानों के साथ बातचीत की कोशिश की गई है, लेकिन कोई हल नहीं निकला.
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, हरियाणा के रास्ते दिल्ली कूच
Next Article राज्यपाल ने संविधान की प्रस्तावना का किया पठन
Related Posts
Add A Comment


















