तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले पहले राज्य के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बड़ा हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री हाल ही में संपन्न हुए लोकल बॉडी चुनाव में जीते प्रतिनिधियों को तिरुवनंतपुरम में संबोधित किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि सबरीमाला में सोने की चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सबरीमाला सोने के नुकसान मामले में निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग की। शाह ने केरल में मौजदूा एलएडीएफ की सरकार ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग सबरीमाला की संपत्ति की रक्षा करने में विफल रहे, वे लोगों की आस्था की रक्षा नहीं कर सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल बीजेपी ही केरल में भक्तों की आस्था की रक्षा कर सकती है। सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी की जांच अभी केरल सरकार की एसआईटी कर रही है। इसमें मंदिर के पुजारी को भी अरेस्ट किया गया है।

शाह ने पिनराई वियजन को घेरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सबरीमाला मंदिर में सोने के नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधा और एक निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच की मांग की। स्थानीय निकायों के नए चुने गए बीजेपी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए और केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मिशन 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि सबरीमाला में सोने की चोरी सिर्फ केरल के लोगों की नहीं, बल्कि पूरे देश के भक्तों की चिंता का विषय है। शाह ने कहा कि उन्होंने इस मामले में एफआईआर देखी। शाह ने आरोप लगाया कि जिस तरह से इसे तैयार किया गया था, उससे यह साफ है कि इसका मकसद आरोपियों को बचाना था।

शाह ने एलएडीएफ पर बोला हमला
अमित शाह ने यह दावा करते हुए कि एडीएफ से जुड़े दो लोग शक के घेरे में हैं। बीजेपी नेता कहा कि ऐसी परिस्थितियों में निष्पक्ष जांच कैसे संभव हो सकती है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस को भी बरी नहीं किया जा सकता, यह दावा करते हुए कि उसके नेताओं की संलिप्तता के सबूत सामने आए हैं। अमित शाह ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि मुख्यमंत्री जांच एक निष्पक्ष जांच एजेंसी को सौंप दें। बीजेपी विरोध प्रदर्शन और घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी।

शाह ने विजयन को दी चेतावनी
शाह ने कहा कि यह लोकतंत्र है, विजयन, और आपको एक निष्पक्ष एजेंसी जांच का आदेश देना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि बीजेपी इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन और घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी। दो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक विचारधाराओं पर कटाक्ष करते हुए, शाह ने कहा कि जबकि दुनिया भर में साम्यवाद खत्म हो गया है। पूरे भारत में कांग्रेस खत्म हो गई है। शाह ने कहा कि केरल का विकास केवल बीजेपी सरकार के तहत ही संभव है। उन्होंने कहा कि हमारा रास्ता कभी आसान नहीं था। शाह ने कहा कि केरल में बीजेपी की जीत हासिल करना एक बहुत बड़ी चुनौती है। हमारा अंतिम लक्ष्य कमल के निशान के तहत केरल में सरकार बनाना और एक बीजेपी मुख्यमंत्री लाना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031