रायपुर। छतीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के बैनरतले आज संविधान दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने 2004 से बंद पुरानी पेंशन बहाली के लिए शंखनाद किया है।

एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु छत्तीसगढ़ प्रभारी वितेश खांडेकर एवं छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संविधान बचाओ एनपीएस भगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली हेतु सभी जिलों के कर्मचारियों द्वारा संविधान वाचन कर संविधान बचाओ एनपीएस भगाओ कार्यक्रम मनाया गया। तथा फोटो विडियो बनाकर सोशल मीडिया में भेजकर सरकार से बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन की मांग की।

उन्होंने कहा कि हम पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज सभी जिलों में संविधान बचाओ एनपीएस भगाओ अभियान चलाया गया तथा 4 बजे से 7 बजे तक ट्विटर पर संविधान बचाओ एनपीएस भगाओ अभियान को ट्वीट कर ट्रेंड कराया गया ताकि नेताओं तक हमारी बात पहुंचे।

प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, सरिता सिंह, प्रेमलता शर्मा ने बताया कि आज कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए संविधान प्रस्तावना वाचन कर संविधान बचाओ एनपीएस भगाओ अभियान चलाया गया तथा सभी जिलों में कार्यक्रम किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश पदाधिकारी तारकेश्वर नाथ विश्वजीत होराडे मनहरण कुर्रे रोशन भारद्वाज मिरज़ा कासिम बेग बजरंग दास अजय कडव संदीप सोनकर हरिश सन्नाट पुरषोत्तम पटौदी इंद्रकांत सौलखे बलविंदर कौर चंद्रप्रकाश तिवारी रियाज अंसारी नगेन्द्र देवांगन ओ पी खैरवार मंजुलता शोरी रेशमा वड्डे विनोद सिंह लीलाधर पटेल शत्रुघ्न नेताम नरेंद्र राना सर्व जिलाध्यक्ष रमेश नेगी महेन्द्र साहू उपेन्द्र प्रताप सिंह पियुष गुप्ता रोहित बंजारे कुंदन साहू छन्नु साहू अशोक मिस्त्री शैलेंद्र मिश्रा अजय सिदार आशा कंवर नंदिनी देशमुख संतोष नाग सहित सभी प्रांतीय जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी सभी जिलों में सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुरानी पेंशन के इस मुहिम को जारी रखने के लिए कहा सरगुजा संभाग से अशोक गुप्ता अनिल गुप्ता जगदलपुर से सन्नी नाग बिजू नेताम माखन सोरी ओमप्रकाश उइके अशोक दंतेवाड़ा से विनोद सिंह अस्वनी जायसवाल कांकेर से रामदेव मंड़ावी निवास अधिकारी कोंड़ागांव से विरेंद्र सोना सुकमा से अशोक मिस्त्री सहित सभी पदाधिकारियों ने सफल कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031