What's Hot

भुनवेश्वर : ओडिशा के बलांगीर जिले के शगड़घाट गांव में चिप्स के पैकेट में रखे खिलौने के फटने से आठ साल के एक बच्चे की आंख खराब हो गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आते ही खिलौने से इतना तेज धमाका हुआ कि बच्चे की आंख की पुतली बाहर आ गई। बच्चे के माता-पिता ने तितलागढ़ पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

माता-पिता ने पुलिस को दी शिकायत

यह घटना तितलागढ़ पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले शगड़घाट गांव में हुई। यहां लव हरपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके 8 साल के बेटे अंकेश ने ट्यूशन से लौटते समय चिप्स का एक पैकेट खरीदा था। पैकेट के अंदर एक छोटा खिलौना भी था। जब वह घर पहुंचा तो उसकी मां किचन में खाना बना रही थी। अंकेश खिलौने से खेलते हुए किचन में पहुंच गया। इस बीच अचानक खिलौना जलते गैस स्टोव पर गिर गया। जैसे ही खिलौना आग के संपर्क में आया, वह फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि अंकेश के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी एक आंख क्षतिग्रस्त हो गई थी। अंकेश के माता-पिता ने तितलागढ़ पुलिस स्टेशन में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खिलौना निगलने से हुई थी एक की मौत

चिप्स के पैकेट में खिलौने से हादसे का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले ही ओडिशा के कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी ब्लॉक के पास मुसिमाहा गांव में चार साल के बच्चे बिगल प्रधान ने प्लास्टिक के खिलौने को निगल लिया था। चिप्स का पैकेट उसके पिता ने ही खरीदकर दिया था। खिलौना गले में फंसते ही बच्चा बेहोश गया। उसे पास के ग्रुप हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930