नई दिल्ली: आज सेना दिवस है। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक्स पर खास पोस्ट में कहा कि हमारी सेना का शौर्य और पराक्रम हर देशवासी को गौरवान्वित करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक के तौर पर सबसे मुश्किल हालात में पक्के इरादे के साथ देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।

पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश सैनिकों की हिम्मत और पक्के इरादे को सलाम करता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘दुर्गम स्थलों से लेकर बर्फीली चोटियों तक हमारी सेना का शौर्य और पराक्रम हर देशवासी को गौरवान्वित करने वाला है। सरहद की सुरक्षा में डटे जवानों का हृदय से अभिनंदन!’

सेना दिवस पर पीएम ने दी जवानों को सलामी

पीएम मोदी ने लिखा कि हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक के तौर पर सबसे मुश्किल हालात में भी पक्के इरादे से देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं। उनकी कर्तव्य की भावना पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता बढ़ाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश उन लोगों को बहुत सम्मान के साथ याद करता है जिन्होंने कर्तव्य पूरा करते हुए अपनी जान दे दी।

क्यों मनाया जाता है सेना दिवस

सेना दिवस 15 जनवरी को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बनने की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 1949 में ब्रिटिश जनरल सर एफआरआर बुचर की जगह ली थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31