हरियाणा : केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2027-28 के लिए छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को यह फैसला लिया।
बता दें कि MSP में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी कुसुम के लिए 675 रुपये प्रति क्विंटल की गई है, इसके बाद रेपसीड और सरसों के लिए 413 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। मसूर, जौ, चना और गेहूं के लिए क्रम से 390 रुपये प्रति क्विंटल, 136 रुपये प्रति क्विंटल, 83 रुपये प्रति क्विंटल और 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।



















