दादी की इच्छा पर दो पोतों ने उनका मान रखते हुए अनोखा काम कर डाला. दादी की इच्छा थी कि शादी के बाद उनकी बहुएं हेलीकॉप्टर से घर आएं तो इस इच्छा को पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से बहुएं शादी के बाद गांव में पहुंची जहां हेलीपैड बनाया गया था. यह वाकया राजस्थान के कोटा जिले का है. कोटा में गुरूवार को एक परिवार में दूल्हा-दुल्हन के लिए हेलीकॉप्टर सारथी बना जहां शादी समारोहों में तमाम प्रॉटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं, वहीं कोटा में एक दादी की इच्छा ने पोतों की शादी में हेलीकॉप्टर उड़वा दिया. अशोक मालव के परिवार की शादी में यह नजारा देखने को मिला. अशोक के बड़े बेटे पंकज की शादी भवानीपुरा निवासी कोमल तो छोटे बेटे ललित की शादी दीपपुरा निवासी रश्मिता के साथ हुई. दोनों जोड़ों को शादी के बाद हेलीकॉप्टर से इनके गांव देवली अरब उतारा गया, जहां हेलीपैड बनाया गया था. जिस मैरिज गार्डन से शादी हुई, वहां भी अस्थाई रूप से हेलीपैड बनाया गया था. दोनों दूल्हों के पिता अशोक मालव के अनुसार, उनकी और उनकी मां की इच्छा थी कि बहुओं को हेलीकॉप्टर से घर लाया जाए, मां की इच्छा पूरी की गई है.
Previous Articleसरकार उठाएगी बड़ा कदम आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















