राजनांदगांव- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां जब्त की हैं, जिसकी कुल मात्रा 147 लीटर और अनुमानित कीमत 12 लाख 22 हजार 96 रुपये बताई गई है। इस मामले में कार सवार एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर सख्ती के निर्देश पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए थे। इसी के तहत चौकी तुमडीबोड प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

18 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए मध्यप्रदेश से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर चौकी तुमडीबोड और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे पर ग्राम कोहका के पास संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 08 BC 5628 को रोका।

वाहन की तलाशी लेने पर आरोपी हिमांशु निर्मलकर (22 वर्ष) के कब्जे से 16 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब, एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 12.22 लाख रुपये आंकी गई है।

इस मामले में चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस अभियान में निरीक्षक दिलीप पटेल (चौकी प्रभारी तुमडीबोड), निरीक्षक विनय पम्मार (प्रभारी साइबर सेल), सहायक उप निरीक्षक चुन्नीलाल साहू, प्रधान आरक्षक लोकनाथ वर्मा, आरक्षक योगेश राठौर और आरक्षक अमित सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031