खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्वामी शांति प्रकाश चौक गली नंबर 4 स्थित स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में सखी साँई रमेश प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में सद्गुरु स्वामी शांति प्रकाश चालीसा का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महोत्सव की शुरूआत शनिवार से हुई। चालीसा महोत्सव का यह आयोजन 31 दिसंबर तक खंडवा के साथ ही जबलपुर, कटनी, उल्हासनगर, कोल्हापुर आदि नगरों में स्थित स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में भी जारी रहेगा। इस दौरान आश्रम में विभिन्न धार्मिक आयोजन भी होंगे। प्रेम प्रकाशी श्रद्धालुओं से महोत्सव के दौरान उपस्थित होने की अपील की गई है।
Related Posts
Add A Comment


















