रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में इस वक्त की जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो मंत्रालय से संबंधित है। खबर यह है कि राज्य के अगले मुख्य सचिव अमिताभ जैन होंगे। मंत्रालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव आरपी मंडल को फेयरवेल दिया जा रहा है। आपको बता दें कि अगले मुख्य सचिव अमिताभ जैन के नाम पर लगभग लगी मुहर लग चुकी है। इसके साथ ही मुख्य सचिव आरपी मंडल को नहीं मिलेगा एक्सटेंशन, वे 30 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। इस तरह से छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव अमिताभ जैन होंगे।
बड़ी खबर: अगले मुख्य सचिव होंगे अमिताभ जैन, कैबिनेट की बैठक में आरपी मंडल को दिया जा रहा फेयरवेल….
Related Posts
Add A Comment


















