What's Hot

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर वन मण्डल के अंतर्गत सीपत-बलौदा मार्ग पर ग्राम लूतरा में बनाए गए पर्यावरण वन का वर्चुअल लोकार्पण किया। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना के अंतर्गत एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से यह पर्यावरण वन विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण वन से इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और लोग पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरुक होंगे। केबिनेट की बैठक के बाद आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की।

    वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि लूतरा ग्राम पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन तथा जैव-विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यहां पर्यावरण पार्क बनाया गया है। पार्क में लैंण्डस्केपिंग तथा पाथ-वे का निर्माण किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में लॉन का निर्माण भी किया गया है। साथ ही पाथ-वे के किनारे नारियल, सुपारी, पाम, फाक्सटेलपाम और वृहद स्तर पर गुलाब तथा मोंगरा आदि सुगंधित फूलदार प्रजातियों के पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण किया गया है। पार्क में फौव्वारा के निर्माण सहित हाई मास्ट लाईट तथा स्वागत द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31