उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में कई इंच बर्फबारी हुई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाओं के रूप में देखा जा रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक की पहाड़ियां बर्फ से सराबोर हैं. बर्फबारी का लुत्‍फ उठाने और इस मंजर को बरसों के लिए दिल में कैद करने की चाह पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है. यही कारण है कि बड़ी संख्‍या में पर्यटक हिल स्‍टेशंस का रुख कर रहे हैं. हालांकि बर्फबारी और बड़ी संख्‍या में वाहनों के पहुंचने के कारण कई जगहों पर जाम भी लग गया और पर्यटकों को घंटों इस जाम से जूझना पड़ा है. 

जम्मू-कश्मीर के ज्‍यादातर इलाके इस साल की पहली बर्फबारी से सराबोर दिखाई दे रहे हैं. आसामान से गिरती बर्फ के बीच मंजर ऐसा है कि दूर तक देख पाना भी मुश्किल है. जम्मू कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में 6 इंच तक बर्फबारी हुई है, जिसने नजारे जरूर खूबसूरत बना दिए हैं, लेकिन पर्यटकों के साथ स्‍थानीय लोगों को भी बर्फबारी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

डोडा से सामने आई तस्‍वीरों में पूरा इलाका बर्फबारी की वजह से व्‍हाइट वंडरलैंड नजर आ रहा है. रास्तों पर मोटी बर्फ की परत जमी है और दूर-दूर तक सिर्फ सफेद चादर दिखाई दे रही है. बर्फीले रास्‍तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. बर्फबारी के कारण वाहनों के ऊपर बर्फ जम गई है तो बर्फबारी के कारण फिसलन भरे रास्‍ते हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं. 

रामबन के जर्रे जर्रे में ढाई से तीन फीट बर्फ जमा है. तस्वीरें बर्फकाल जैसी है, जिसमें सब कुछ जमा दिखाई दे रहा है. पूरा इलाका मानो बर्फिस्तान बन गया हो, पेड़ की टहनियों पर बर्फ की मोटी परत जमी है. 

बडगाम में भी मंजर अलग नहीं है. आसमान से बरसती बर्फ ने जहां पर्यटकों को खुश होने का मौका दे दिया है, वहीं स्‍थानीय लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. कुछ ही घंटे की बर्फबारी में सड़क पर खड़ी कार और बाइक से लेकर दुकान और मकान तक सिर्फ बर्फ का ही कब्जा है. कई जगहों पर ऐसा लगता है कि मानो बर्फ का रेगिस्‍तान है. 

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में जहां कटरा-श्रीनगर रूट पर बर्फ से जमी पटरियों पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ती नजर आई तो राज्‍य के अलग-अलग हिस्‍सों में बर्फबारी ने हर किसी का मन मोह लिया है.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बर्फ के नीचे जिंदा दबे एक आदमी को पुलिस ने बचाया. फोर्स जब पेट्रोलिंग के लिए सड़क पर थी, तभी उन्हें आवाजें सनाई दी, जिसे सुनकर वे भागे और आदमी को बचाया.

शिमला की बर्फबारी भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. शिमला में कई घंटों की बर्फबारी के बाद हर जगह पर बर्फ की मोटी चादर है, जिसने पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया है. कई किलोमीटर तक सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31