सिंगरौली: जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कुंदवार चौकी अंतर्गत परसोहर गांव में छुई खदान धंसने से पांच लोग मिट्टी में दब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण खदान से छुई (पोतने वाली मिट्टी) निकाल रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि छुई निकालने के स्थान पर पांच लोग, जिनमें महिलाएं और बालिकाएं भी शामिल थीं, खुरपी से मिट्टी खोद रहे थे। अचानक मिट्टी धंस गई और वे उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों, सरपंच परसोहर और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने बेहोशी की हालत में निकालीं महिलाएं

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो महिलाओं को बेहोशी की हालत में और दो बालिकाओं व एक महिला को मृत अवस्था में मिट्टी से बाहर निकाला। चौकी कुंदवार की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

जेसीबी मशीन से किया रेस्क्यू

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और जेसीबी मशीन की व्यवस्था की गई। थाना जियावन, थाना बरगवां और चौकी कुंदवार के पुलिस बल ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। फिलहाल स्थिति सामान्य है। मृतकों का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

घायलों के नाम

1. कौशल्या सिंह, पति—ज्ञान सिंह गोंड, उम्र—50 वर्ष, निवासी ग्राम परसोहर।
2. सकमुनि सिंह, पिता जगभवन सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी चंद्रेह।

मृतकों के नाम

1. प्रीति सिंह, पिता—मान सिंह, उम्र—10 वर्ष।
2. बसंती, पिता—तिलकधारी, उम्र—16 वर्ष। (दोनों निवासी ग्राम हरहवा)
3. फूलमती यादव, पिता राममिलन यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी बंधा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031