ग्वालियर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी जयारोग्य अस्पताल के पूर्व अधीक्षक और रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जे.एस सिकरवार ने तड़के ट्रेक पर दौड़ती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। विवेकानंद नीडम पुल के नीचे से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर उनकी लाश 3 टुकड़ों में पड़ी मिली है।

बताया जा रहा है कि, डॉ. सिकरवार रविवार तड़के 4:30 बजे सैर पर निकले थे। उन्होंने अपनी कार खड़ी की और सीधे रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे। जिस स्थिति में उनका शव मिला, उससे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, वो रेलवे ट्रैक पर लेटे होंगे। बताया जा रहा है कि, गर्दन और पैर धड़ से अलग मिले हैं।

तीन टुकड़ों में मिला शव

डॉ. जेएस सिकरवार का शव तीन टुकड़ों में मिला है। फिलहाल, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करजांच शुरु कर दी है। बता दें कि, डॉ. सिकरवार झांसी रोड थाना इलाके के अंतर्गत हरिशंकरपुरम में रहते थे। वो रोजाना सुबह 4 से 5 बजे के बीच सैर पर जाया करते थे। गुजरी सुबह भी करीब 4:30 बजे वे अपनी कार घर से खुद निकले थे। कार सड़क किनारे खड़ी की और रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। यहां ट्रेन से कटने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह करीब 6:30 बजे तब लगी, जब ट्रेक से लोग निकले, जब उनकी नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31