कबीरधाम। स्थानीय सर्किट हाउस में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की एक उच्च स्तरीय और निर्णायक बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य केंद्र समाज की एकता को सुदृढ़ करना और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था।

“एकजुटता से ही संभव है अधिकारों की सुरक्षा”

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कटियार ने कहा कि कुर्मी महासभा के पास संख्या बल और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत इसे एक सूत्र में पिरोने की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आपसी मतभेदों को दरकिनार कर जब समाज संगठित होगा, तभी हम अपने अधिकारों की रक्षा कर पाएंगे और विकास के शिखर तक पहुँचेंगे। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवाओं की संगठन में भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) आनंद कटियार , प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंद्रवंशी, कबीरधाम जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर एवं जिला संरक्षक महादेव चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके साथ ही चंद्रशेखर चंद्राकर, श्रीमती अन्नपूर्णा चंद्राकर, योगेश्वर चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, राजकुमार कश्यप, विद्यानंद कश्यप (मुंगेली जिला अध्यक्ष), डीसी चंद्रवंशी, पारस सिंगरौली, रामकुमार गबेल, हरीश चंद्रवंशी, माखन चंद्रवंशी, मिथेन चंद्राकर, संजय चंद्रवंशी (ब्लॉक अध्यक्ष), अशोक वर्मा, रामगोपाल वर्मा, शिव कुमार चंद्राकर, मोहन चंद्राकर, नोहर चंद्राकर, टेकराम चंद्राकर और सुरेश चंद्रवंशी के साथ अनेक पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में सामाजिक समस्याओं, संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति पर खुलकर चर्चा की गई।

संकल्प के साथ समापन

अंत में समाज को एकजुट रखने, संगठन को मजबूत करने और विकास के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए बैठक का समापन किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930