Bihar News : बिहार के वैशाली जिले से दिल को झकझोर कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक BPSC शिक्षिका का कमरे में फांसी के फंदे से शव लटकता हुआ मिला। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र के सेहान गांव की है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जब BPSC शिक्षिका प्रिया भारती का शव कमरे में लटकता मिला तो परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं पास में ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें प्रिया ने लिखा, ‘मम्मी-पापा सॉरी, मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है।  मैं प्रिया भारती अपनी बीमारी की वजह से जीवन लीला समाप्त कर रही हूं।” सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया। लंबे समय से बीमारी से जूझने के कारण उसने ये कदम उठाया। साथ ही प्रिया भारती ने सुसाइड नोट में अपनी अंतिम इच्छा व्यक्त करते हुए लिखा कि उसका शरीर रसलपुर ना ले जाया जाए। अंतिम संस्कार हाजीपुर में ही कर दिया जाए। मुखाग्नि बेटी से दिलवाई जाए ना कि पति से।

मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर लगाए आरोप

जब प्रिया भारती के मायके वालों को इस दर्दनाक घटना की खबर मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष को प्रिया भारती की मौत का जिम्मेदार ठहराया। परिजनों का आरोप है कि उसका ससुराल वालों के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि प्रिया भारती के पति ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। दोनों की एक तीन महीने की बेटी भी है।

इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक तरफ मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए। वहीं दूसरी तरफ प्रिया भारती का सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने झकझोर कर रख दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031