रायपुर। राज्य शासन द्वारा अमिताभ जैन का मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापना का आदेश आज यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। और इस तरह से छत्तीसगढ़ राज्य डॉट काम द्वारा प्रसारित खबर पर मुहर लगा दी गई।

आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक वाली दिन बड़ी खबर : अगले मुख्य सचिव होंगे अमिताभ जैन, कैबिनेट की बैठक में आरपी मंडल को दिया जा रहा फेयरवेल…शीर्षक से एक खबर छत्तीसगढ़ राज्य डॉट कॉम ने सबसे पहले प्रसारित की थी। और आज अमिताभ जैन के मुख्य सचिव का पदस्थापना आदेश जारी हो ही गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन राजेन्द्र प्रसाद मण्डल मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 नवम्बर 2020 (अपरान्ह) से सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप होने वाले रिक्त पद पर श्री अमिताभ जैन अपर मुख्य सचिव वित्त तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के पद पर पदस्थ करता है।


















