मधेपुरा | बिहार के मधेपुरा में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैवानियत के बाद आरोपियों ने छात्रा को एक मंदिर के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार यह मामला मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में से जुड़ा है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर पांच नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मधेपुरा एसपी के अनुसार इस घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गैंग रेप का मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार रविवार की शाम स्थानीय लोगों को पीड़ित छात्रा मंदिर के पास बेहोशी अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। एम्बुलेंस से स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। छात्रा की गंभीर हालात देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दो दिनों तक इलाज के दौरान छात्रा बेहोश रही। लेकिन, बुधवार को उसको होश आया। उसने पुलिस को अपना बयान देते हुए कहा कि उसके प्रेमी ने शादी का प्रलोभन देकर उसे बुलाया था। मैं जब वहां पर पहुंची तो वो अपने चार दोस्तों के साथ मिल कर मेरे साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। पीड़िता के बयान पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर फोन कर बुलाया था। पीड़िता के अनुसार मुख्य आरोपी रोशन कुमार मधेपुरा वार्ड तीन का रहने वाला है। मोबाइल पर हम दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर हम लोग एक दूसरे से प्यार करने लगे। रौशन रविवार को शादी करने के उदेश्य से बुलाया था। मैं जब वहां पहुंची तो वहां पहले से उसके चार दोस्त मौजूद थे। मुझे लगा कि ये शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। लेकिन, पांचो दोस्तों ने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शंकरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी वासु यादव उर्फ सतेन्द्र यादव के पुत्र मुख्य आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031