इन दिनों डॉग बाइट्स के मामले काफी बढ़ गए हैं. इस वजह से आवारा कुत्तों के ऊपर काफी रेस्ट्रिक्शन्स भी लगाए जा रहे हैं. इंसान को ऐसा लगता है कि वो जानवरों को जानता है. लेकिन असलियत ये है कि उनके दिमाग को पढ़ पाना काफी मुश्किल है. हाल ही में दो लड़कियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डॉग की वजह से वायरल हो गया. दोनों कैमरा ऑन कर रील बना रही थी. इस दौरान एक लड़की ने दूसरी को गोद में उठाकर गोल घुमाना चाहा। वहां खड़ा डॉग भी ये सब देख रहा था. लेकिन दोनों लड़कियों को पता नहीं चला कि कुत्ता अटैक करने के मूड में था. मौका मिलते ही उसने अपने दांत एक लड़की के पैर में गड़ा दिए. रीलबाजी के चक्कर में लड़की सीधे अस्पताल पहुंच गई. वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया. लोगों ने लड़की को रैबीज इंजेक्शन लेने की सलाह दी. वीडियो सबक है कि हमें जानवरों से दुरी बनाए रखनी चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930