Jharkhand News: पुरी में समुद्र में स्नान करते समय रांची के धुर्वा निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। घटना चक्रतीर्थ रोड के पिक हाउस के पास हुई। परिवार के अन्य सदस्य भी समुद्र किनारे मौजूद थे।

मृतकों की पहचान अंकिता गुप्ता (48 वर्ष) और उनके पुत्र हंसराज गुप्ता उर्फ अंकित (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह अंकिता गुप्ता अपने बेटे हंसराज के साथ समुद्र में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान तेज रिप करंट की वजह से अंकिता डूब गईं। हंसराज अपनी मां को बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह भी लहरों में फंस गया।

मौके पर मौजूद लोग और निजी लाइफगार्ड दोनों को बाहर निकालने में सफल हुए। उन्हें तुरंत पुरी के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हंसराज गुप्ता रांची के टाटीसिल्वे स्थित सीआईटी में बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के फाइनल ईयर के छात्र थे और माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी बहन तान्या गुप्ता बेंगलुरु में रहती हैं। हंसराज के पिता अमरजीत प्रसाद, जो आरएसएस धुर्वा क्षेत्र के पूर्व नगर कार्यवाह रह चुके हैं, घटना के समय रांची में मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार उनके घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

मां-बेटे के पार्थिव शरीर रविवार को रांची लाए जाएंगे और बहन तान्या के पहुंचने के बाद धुर्वा के सिठियो श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्थानीय लोग समुद्र तट पर पर्याप्त लाइफगार्ड न होने की शिकायत कर रहे हैं और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930