आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’, जिसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी धूम मचा रही है। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली ये फिल्म, थिएटर रिलीज के बाद अब OTT पर भी अपनी धाक जमाने में कामयाब रही है।

‘धुरंधर’ ने हर शो और फिल्म को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर’ बीते साल 5 दिसंबर, 2025 को बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई थी, जहां इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। थिएटर रिलीज के बाद, 3 घंटे 25 मिनट की इस फिल्म को 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और ये आते ही छा गई। स्ट्रीम होने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही ‘धुरंधर’ ने इंडिया में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई है। इतना ही नहीं, फिल्म की इस दमदार सफलता पर रिएक्ट करते हुए डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा, “धुरंधर को नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर देखना बहुत ही खुशी की बात है। ये मूवी जुनून के साथ देखने के लिए बनाई गई थी, चाहे बड़े पर्दे पर हो या घर पर। मैं उन लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इसे थिएटर में देखा और उन लोगों का भी जो इसे दुनिया भर में पहली बार देख रहे हैं।”

क्वालिटी ठीक करने की रिक्वेस्ट की

बता दें, ‘धुरंधर’ के 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। फैंस ने शुरुआती घंटों में फिल्म की खराब विजुअल क्वालिटी ने कई दर्शकों का दिल तोड़ दिया और सोशल मीडिया पर खराब विजुअल्स, फीके रंगों की शिकायतों की बाढ़ आ गई। जिन दर्शकों ने फिल्म को बड़े पर्दे पर देखा था, उन्हें लगा कि ओटीटी वर्जन फिल्म के स्केल और सिनेमैटोग्राफी के साथ अच्छा नहीं कर रहा।

इस पर कुछ यूजर्स ने नेटफ्लिक्स से इसकी क्वालिटी को ठीक करने की रिक्वेस्ट की, तो कुछ ने नेटफ्लिक्स को तुरंत कार्रवाई करते हुए फिल्म की स्ट्रीमिंग क्वालिटी को अपडेट करने को कहा। दरअसल, रिवाइज्ड वर्जन में पहले के 1.79 mbps के मुकाबले काफी ज्यादा बिटरेट, लगभग 12.56 mbps है। इस बदलाव के बाद, कई यूजर्स ने देखने के अनुभव में सुधार को एक्प्सेट किया और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए प्लेटफॉर्म को धन्यवाद भी दिया।

फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के अलावा, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज सटार्स भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए। अब, फैंस ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा जल्द ही होने वाली है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930