हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. वीर साहू संग उनकी 6 साल की शादी टूट गई है. सपना ने तलाक के लिए फाइल कर दिया है. अब सपना ने अपने इस टूटे रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. सपना और वीर की 2020 में शादी हुई थी. उन्हें इस शादी से दो बेटे हैं.

सपना चौधरी ने NMF News संग बातचीत में बताया कि उन्होंने तलाक फाइल कर दिया है.

पति से तलाक ले रहीं सपना 

उन्होंने कहा, ‘तलाक के लिए फाइल कर दिया है. जब सब अच्छा था तब साथ थे. लेकिन अब अच्छा नहीं है तो साथ नहीं है. हम दोनों ही इस चीज को समझ सकते हैं. कोई तीसरा आदमी इसमें अपनी राय नहीं रख सकता है. शादी हम दोनों के बीच का रिश्ता था. कोई तीसरा इसमें नहीं बोल सकता.’

आगे सपना ने कहा, ‘कहना बहुत आसान होता है. कोई कहता है कि मैंने अपने बच्चे छोड़ दिए. मेरे बच्चे हैं मुझे पता है कैसे पालने हैं. मुझे नहीं सिखाया गया बच्चों को छोड़ना. आप लोग मेरे काम पर जज कीजिए. पर्सनली मुझे जज नहीं कीजिए.’

सपना ने कहा, ‘जब मैं बिग बॉस से बाहर निकली मेरी शादी हो गई. उस वक्त मैं बहुत पॉपुलर थी. मैं अच्छी बहू, पत्नी, मां रही हूं. लेकिन फिर मुझे लगा कि मैं सिर्फ किसी की पत्नी, मां या भाभी बनकर नहीं रह सकती. मुझे उस समय खुद को ग्रूमिंग करनी चाहिए थी. लेकिन मैंने नहीं की और मैं भटक गई. मैं रिश्तों में उलझकर रह गई.’

दूसरी शादी को लेकर सपना ने कहा ये

सपना ने दूसरी शादी को लेकर भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी शादी करेंगे? तो उन्होंने कहा, ‘नहीं. मुझे चलते फिरते प्यार नहीं होता. मैं इमोशनल हूं. दिल की गहराई से प्यार करती हूं. अगर आगे मुझे कोई वैसा मिला जो उस लायक है तो सोचेंगे. फिलहाल तो मुझे नहीं लगता कि मैं दूसरी शादी करूंगी.’

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30