सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी तिवारी, निवासी हमीरपुर और सर्वेश यादव, निवासी अंबेडकरनगर के रूप में हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है जब अधिवक्ता आरती पाण्डेय अपने परिजनों के साथ कार से ओबरा से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही थीं। लोढ़ी टोल प्लाजा पर तकनीकी कारणों से आगे की गाड़ी का मैसेज नहीं मिलने के कारण लेन संख्या तीन में वाहन फंस गए और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। इसी बात को लेकर टोल कर्मियों और वाहन सवारों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि टोल कर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से अधिवक्ता के परिजनों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर अधिवक्ता आरती पाण्डेय के साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में कई लोग घायल हुए, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टोल पर हो रहे इस विवाद का वीडियो राहगीरों द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

पीड़िता की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रामजी तिवारी, निवासी हमीरपुर और सर्वेश यादव, निवासी अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अन्य 7 से 8 टोल कर्मियों की पहचान की जा रही है, जल्द से जल्द उनकी भी गिरफ्तारी करते हुए मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031