अंबाला : अंबाला के मुलाना इलाके के गांव कालालटी में दो गुटों के बीच आपसी झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसका हर जाना दो मासूमों को भरना पड़ा। यह विवाद देखते ही देखे इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे के ऊपर गोलियां तान दी, जिसकी वजह से मौके पर मौजूद दो बच्चों को गोली के छर्रे लग गए।

दरअसल अंबाला के मुलाना इलाके में पढ़ने वाले गांव कलालटी में दो गुटों के बीच में आपसी झगड़ा हो रहा था। यह झगड़ा देखते ही देखे इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे के ऊपर गोलियां तान दी। इस दौरान दोनों बच्चों को गोलियों के छर्रे लगे हैं, जिनका उपचार अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। जिनमें से एक की उम्र 9 साल तो दूसरे की उम्र 12 साल बताई जा रही है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट लाया गया था, जहां दोनों की हालत ही नाजुक है। वहीं मौके पर मौजूद चौंकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चों को छर्रे लगने का मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और अब जांच जारी है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031