• एकल बत्ती कनेक्शन वालों को भी मिला प्रशस्ति पत्र

रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने अपने सजग उपभोक्ताओं को सम्मानित किया। इसमें पीएम सूर्यघर योजना के तहत अपने छतों पर सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं के साथ एकल बत्ती कनेक्शन वाले उपभोक्ता भी शामिल थे।
नगर संभाग दक्षिण कार्यालय पुरैना में समय पर विद्युत देयक भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के सम्मान हेतु एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विगत दो वर्षों से निरंतर बिना किसी अधिभार के समय पर विद्युत देयक का भुगतान कर एक आदर्श उपभोक्ता होने का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजीव सिंह, मुख्य अभियंता (रायपुर शहर क्षेत्र) रहे। कार्यक्रम में श्री महावीर विश्वकर्मा, अधीक्षण अभियंता, श्री आशीष अग्निहोत्री, श्री विनय चंद्राकर, श्री अविनाश न्यूडिंग, श्री के. सुरेश कुमार, श्री शिवकुमार गुप्ता, श्री जी.के. बंजारे सहित सहायक अभियंता तेजराम कोसरिया कुंदन यदु प्रवीण वर्मा ,विवेक गुप्ता कनिष्ठ अभियंता एवं कंपनी के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में सम्मानित उपभोक्तागण उपस्थित रहे।
साथ ही नगर निगम पार्षद श्री सचिन मेघानी(जोन नंबर 10 अध्यक्ष) श्री रमेश सपहा, श्री प्रमोद साहू एवं श्रीमती अंजली जितेंद्र गोलछा उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़
इस अवसर पर घरेलू, गैर-घरेलू एवं एकल बत्ती श्रेणी के उन उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समय पर विद्युत देयक भुगतान कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया गया।
सम्मानित उपभोक्ताओं में एकल बत्ती श्रेणी से गेंदी बाई यादव, लता नारंग, प्रमोद साहू, बृजेश्वर साहू, उषा बाई साहू; घरेलू श्रेणी सेबलका राजपूत, कुलदीप जायसवाल, सुरेश कुमार चंदनानी, भारती जैन, राजू साहू, उषा शर्मा, भारती चंद्राकर, जानकी बाई साहू, अनीता साहू तथा सोलर श्रेणी से भोला राम साहू, कृष्ण कुमार सिन्हा, टिकेंद्र चंद्राकर, हर्षवर्धन सिंह बिष्ट, शत्रुघ्न पटेल, लता श्याम, साजन मल्होत्रा सहित अन्य उपभोक्ता शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930