पिछले साल बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का बोलबाला रहा था. कई एक्शन फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने पर्दे पर जमकर गदर मचाया और छप्परफाड़ कमाई की, लेकिन इस साल हॉरर फिल्मों का दबदबा रहने वाला है. इस साल बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं जो यकीनन आपका दिल दहला देंगी. तो चलिए जानते हैं-

2011 में रिलीज हुई सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड–3डी’ के बाद अब निर्देशक विक्रम भट्ट और निर्माता आनंद पंडित एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने जा रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट ऑफ द पास्ट’ दर्शकों को पहले से ज्यादा डरावना और विजुअली दमदार अनुभव देने का दावा करती है.

एडवांस 3डी तकनीक और हाई-क्वालिटी विजुअल इफेक्ट्स के साथ यह फिल्म एक रहस्यमयी कहानी पेश करेगी, जिसमें बीते हुए समय और वर्तमान के बीच टकराव के जरिए पैरानॉर्मल घटनाओं को नए और अनोखे अंदाज में दिखाया जाएगा. ये सीक्वल फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होने वाली है.

करीब 14 साल के लंबे अंतराल के बाद अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए साथ काम करने जा रहे हैं. इस हॉरर-कॉमेडी में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और जिशु सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

कहानी एक रहस्यों से भरी डरावनी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां डर और हंसी का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसको लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं.

‘व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अपनी अनाउंसमेंट के साथ ही रहस्य और डर का माहौल बना चुकी है. फिल्म के रिलीज डेट पोस्टर में घने जंगल के बीच छिपा एक प्राचीन मंदिर और चमकती लाल आंखें दिखाई देती हैं, जो कहानी की गहराई का संकेत देती हैं. वहीं, एआई तकनीक से तैयार किए गए टीजर में तमन्ना भाटिया अंधेरे जंगल में हाथ में दीया लिए जान बचाकर दौड़ती नजर आती हैं, जिससे फिल्म का खौफनाक टोन साफ झलकता है. फिल्म भूत बंगला को टक्कर देगी और 15 मई को रिलीज होगी.

यह फिल्म सदियों पुरानी लोककथाओं, गुमनाम मंदिरों और उन रहस्यों पर आधारित है, जो अब तक केवल किंवदंतियों में सुने जाते रहे हैं. भारतीय मिथकों से प्रेरित इस कहानी में हॉरर का एक अनोखा और सस्पेंस से भरपूर ट्विस्ट देखने को मिलेगा. दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने प्रोड्यूस किया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे.

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली पेशकश ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. ‘सैयारा’ फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा को इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है, जिससे फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘रूही’ जैसी सफल फिल्मों के बाद एमएचसीयू की लोकप्रियता अपने चरम पर है, और ऐसे में इस यूनिवर्स में एक नई अभिनेत्री की एंट्री इसे ताजगी देने का काम कर सकती है.

फिल्म प्रेमी यह जानने को उत्सुक हैं कि अनीत पड्डा की मौजूदगी इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स को किस दिशा में ले जाएगी. फिलहाल निर्देशन को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जिसमें आदित्य सरपोतदार का नाम सबसे आगे चल रहा है, जबकि अजीतपाल सिंह भी संभावित विकल्प माने जा रहे हैं. हालांकि फिल्म की कहानी को अभी तक सीक्रेट रखा गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें वही हॉरर, कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो इस यूनिवर्स की पहचान बन चुके हैं. दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बन रही ‘शक्ति शालिनी’ के साल 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31