छत्तीसगढ़ – नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया गया। भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से इस अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर शुभांशु शुक्ला ने स्टूडेंट्स से संवाद किया और अंतरिक्ष से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्हें देखने और सुनने को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए नए सपनों के द्वार खोलेगा। अब राज्य के विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक को नजदीक से समझ सकेंगे और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है अंतरिक्ष केंद्र

नवा रायपुर में बना यह अंतरिक्ष केंद्र आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है। यहां विद्यार्थियों को सैटेलाइट निर्माण, उसकी जांच और ट्रैकिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विशेष लैब, ग्राउंड स्टेशन और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था की गई है।

प्रोजेक्ट ‘अंतरिक्ष संगवारी’ की शुरुआत

जिला प्रशासन रायपुर और IDYM फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप और तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहब भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031