What's Hot

उत्तर प्रदेश – बरेली में एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई। तीन दोस्तों ने मिलकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया। मारने से पहले शख्स को शराब पिलाई गई।

दरअसल, गुलड़िया-रामनगर में शख्स को शराब पिलाने के लिए तीनों दोस्त ठेके की छत पर ले गए। जिसके बाद तीनों ने मूंगफली विक्रेता विनोद कुमार की हत्या कर दी। आरोपियों ने विनोद के सिर पर शराब की बोतल फोड़ी और उसके बाद विनोद को छत से फेंक दिया। घटना के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य दो आरोपी शमीम और जीशान की तलाश की जा रही है। तीनों के खिलाफ हत्या की धारा में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सिर में चोट लगने की वजह से मौत होने की पुष्टि की। दो संप्रदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

मृतक विनोद केसरपुर गांव निवासी थे और हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर मूंगफली बेचते थे। आरोपी शमीम और राशिद भी उन्हीं के साथ काम करते थे। 2 दिन पहले ही वह गांव लौटे थे। ग्रामीणों की माने तो सोमवार शाम 6 बजे राशिद, शमीम, जीशान ने विनोद को शराब पिलाने के लिए बुलाया।

इस दौरान तीनों विनोद को गुरगांव मुस्तकिल गांव ले गए। राशिद, शमीम और जीशान ने यहां शराब खरीदी। इसके बाद विनोद के साथ उसी ठेके की छत पर बैठकर शराब का सेवन किया। इस दौरान किसी बात पर विवाद होने पर तीनों ने विनोद को जमकर पीटा, इसके बाद शराब की बोतल विनोद के सिर पर फोड़ दी। इसके बाद तीनों ने विनोद को छत से धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरे विनोद की मौके पर मौत हो गई। ठेका दुकान की छत पर शराब पिलाने के मामले की आबकारी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंशिका वर्मा, SP साउथ का मामले को लेकर कहना है, ” रात में गांव पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज करा दी गई है। एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031