डेस्कः दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में छापेमारी की है। जांच में सामने आया है कि कुछ हाई नेटवर्थ व्यक्तियों ने कथित तौर पर अवैध तरीके से पैसा विदेश भेजकर दुबई में करोड़ों रुपए की संपत्तियां खरीदीं। एजेंसी को खुफिया इनपुट के आधार पर इस पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

क्या है मामला

जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली निवासी कपिल अग्रवाल और संगीता अग्रवाल ने दुबई में कुल 10 अचल संपत्तियां खरीदीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 34.14 करोड़ रुपए (करीब 1,94,03,975 दिरहम) है। ED के मुताबिक इन संपत्तियों की खरीदारी अधिकृत बैंकिंग चैनलों के बजाय हवाला के जरिए की गई और इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से आवश्यक अनुमति भी नहीं ली गई।

भारत में की संपत्तियां जब्त 

जब एजेंसी ने विदेशी संपत्तियों में निवेश के लिए इस्तेमाल किए गए पैसों के स्रोत के बारे में पूछताछ की, तो आरोपियों की ओर से कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके। चूंकि विदेश में स्थित संपत्तियों को सीधे जब्त करना जटिल होता है, इसलिए ED ने FEMA की धारा 37A के तहत भारत में मौजूद संबंधित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के तहत कपिल और संगीता अग्रवाल से जुड़ी 5 संपत्तियां, जिनकी कुल कीमत करीब 17.83 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जब्त की गई हैं। वहीं इसी मामले में एस. भट्टाचार्य नामक एक अन्य व्यक्ति की 3 संपत्तियां भी एजेंसी ने जब्त की हैं। ED का कहना है कि यह अघोषित विदेशी संपत्ति से जुड़ा मामला है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031