What's Hot

कोरबा, जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम संडैल में मंगलवार की देर रात एक सरसनीखेज घटना हुई। कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने पहले युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद खुद का गला रेतकर जान दे दी। युवक-युवती को लहूलूहान हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत गंभीर हैं। युवती की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया हैं।

घटना में मृत युवक की पहचान बिलासपुर सरकंडा निवासी शुभम नायडू (28) के रूप में की गई हैं। वहंी गंभीर रूप से घायल युवती (22) भी बिलासपुर के सरकंडा की रहने वाली हैं। कोरबा एएसपीलखन पटले ने बताया कि उरगा थाना क्षेत्र के संडैल में हुई घटना में एक युवक की मौत हुई हैं और युवती गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930