What's Hot

डेस्क : देर रात तक जागना आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। मोबाइल पर रील्स स्क्रॉल करना, देर से खाना और फिर 12 या 1 बजे सोना अब आम आदत हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात 11 बजे के बाद सोना आपके शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस आदत से शरीर के 3 अहम अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और धीरे-धीरे पूरा शरीर कमजोर होने लगता है। अगर आप भी 11 बजे के बाद सोने की आदत रखते हैं, तो जानिए इसके खतरनाक असर और सही समय पर सोने के फायदे।

रात 11 बजे के बाद सोने से शरीर के ये 3 अंग हो सकते हैं खराब

लिवर पर पड़ता है सबसे बुरा असर

रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक लिवर सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है। इसी समय लिवर शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर खून को साफ करता है।
लेकिन देर रात सोने से लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया बाधित हो जाती है।

11 बजे सोने के नुकसान
लिवर पर अतिरिक्त दबाव
चेहरे पर मुंहासे
लगातार थकान
पाचन से जुड़ी समस्याएं।

दिमाग और याद्दाश्त कमजोर होने लगती है

रात की गहरी नींद के दौरान दिमाग अपना कचरा साफ करता है, जिसे ग्लाइम्फैटिक सिस्टम कहा जाता है।
अगर आप 11 बजे तक भी जागते रहते हैं तो दिमाग को पूरा आराम नहीं मिल पाता।

लेट सोने के नुकसान
याद्दाश्त कमजोर होना
चिड़चिड़ापन
तनाव और एंग्जायटी
लंबे समय तक ब्रेन फॉग।

आंतों और पाचन तंत्र का संतुलन बिगड़ता है

रात में देर तक जागने से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे भूख और पाचन से जुड़े हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं।
इसका असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है।

नुकसान
कब्ज और एसिडिटी
मेटाबॉलिज्म स्लो होना
तेजी से वजन बढ़ना।

रात में कितने बजे सोना है सही?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रात 10 से 12 बजे का समय ‘गोल्डन स्लीप आवर’ माना जाता है।
 इसी दौरान शरीर खुद की मरम्मत करता है।

उम्र के हिसाब से सही सोने का समय
बच्चे: रात 8 से 9 बजे
टीनेजर्स: रात 9 से 10 बजे
वयस्क: रात 10 से 10:30 बजे।

समय से सोने के जबरदस्त फायदे

तनाव और एंग्जायटी में कमी
दिल की सेहत बेहतर
शरीर नेचुरली डिटॉक्स होता है
पाचन तंत्र मजबूत रहता है
दिमाग शांत और फोकस्ड रहता है
वजन कंट्रोल में रहता है
इम्युनिटी बढ़ती है
चेहरे पर कुदरती निखार आता है
शुगर लेवल मैनेज करने में मदद मिलती है।

अगर आप सच में लंबी उम्र और अच्छी सेहत चाहते हैं, तो रात 11 बजे से पहले सोने की आदत आज ही अपनाइए। यह छोटी-सी आदत आपके शरीर को अंदर से मजबूत बना सकती है।

(यह केवल सलाह है, उपाय नही, किसी परिणाम के लिए योग्य चिकित्सक से परामर्श ले)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31