जालंधर : जालंधर के मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक थार चालक और फाइनेंस कारोबारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लक्की ओबराए के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लक्की सुबह करीब सवा 8 बजे गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आया था। जैसे ही वह गुरुद्वारे से बाहर निकलकर थार गाड़ी में बैठने लगा, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं।

घटना की जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद कुलदीप ओबराए ने बताया कि उनका भतीजा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आया था। जैसे ही वह बाहर निकला, एक्टिवा सवार दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्होंने कहा कि लक्की राजनीति से जुड़ा हुआ था और जो भी अच्छा काम करता था, उसे धमकी भरे फोन आते थे। प्रधानगी को लेकर हुए विवाद पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि लक्की कॉलेज में प्रधानगी के लिए गया था और उसने एक छात्र की मदद की थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लक्की को धमकी दी थी और गालियां भी निकाली थीं। कुलदीप ओबरॉय ने बताया कि लक्की के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 17 साल की बेटी भी शामिल है।

लक्की पर करीब 9 गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें से 6 गोलियां उसकी छाती में लगीं और एक गोली उसके चेहरे के पास से निकल गई। घटना के समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों ने बताया कि लक्की का इलाज वेंटिलेटर पर रखकर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने थार गाड़ी में बैठे लक्की पर 7 से 8 गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही जांच टीम के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) हरिंदर सिंह गिल और एडीसीपी-2 जालंधर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस हत्या की वारदात ने पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग बुजुर्ग मां को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह अस्पताल के अंदर अपने बेटे से मिलने की जिद्द करती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया। बताया जा रहा है कि ‘जोडा’ नामक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031