यूपी के शामली में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 1 लाख रुपए के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर यमुना नहर के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में दो बदमाश मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और रात करीब 12:30 बजे दोनों बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया गया।

सरेंडर के बजाय फायरिंग

पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलीबारी में शामली कोतवाली में तैनात सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 30 से 35 मिनट तक लगातार मुठभेड़ चली। इस दौरान पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश रिहान को गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

अस्पताल में किया गया मृत घोषित

गोली लगने के बाद पुलिस रिहान को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए। रिहान के पास से एक मेड इन इटली पिस्तौल और एक देसी पिस्तौल मिली है। मारा गया बदमाश रिहान दिल्ली के जाकिर नगर, न्यू ओखला का रहने वाला था। उस पर करीब 90 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। रिहान लंबे समय से पुलिस से भाग रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह लूट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

फरार बदमाश की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि फरार हुए बदमाश की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायल सिपाही सुमित बैसला का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031