शिरडी सांई बाबा मंदिर में ड्रेस कोड को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। दरअसल, श्री साईंबाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था ने एक बोर्ड लगाकर भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए आए तो ढंग के कपड़े पहनें। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने आपत्ति ली है। उन्होंने कहा है कि साईं मंदिर ट्रस्ट अपना फैसला वापस ले और उक्त संदेश लिखा बोर्ड हटवाएं। यदि 10 दिसंबर तक बोर्ड नहीं हटा तो वे खुद अपनी साथी महिला कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगी और बोर्ड उखाड़ फेंकेंगी। वहीं ट्रस्ट की ओर से सफाई दी जा रही है कि उन्होंने कोई ड्रेस कोड नहीं बनाया है, सिर्फ भक्तों से अपील की है। तृप्ति देसाई ने साईं ट्र्स्ट की इस सोच पर आपत्ति ली कि लोग छोटे कपड़े पहनकर दर्शन के लिए आते हैं। तृप्ति देसाई का कहना है कि साईं बाबा के मंदिर में सेवा करने वाले पूजारी भी कम कपड़े पहनते हैं। कल से कोई नागा साधू आएगा तो क्या उसे दर्शन से रोक लिया जाएगा? तृप्ति देसाई की नजर में यह एक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने आशंका जताई कि कल से शिरडी सांईबाबा मंदिर में ड्रेस कोड के नाम पर धोतियां बेची जाने लगेंगी और इसे धंधा बना लिया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930