बॉक्स ऑफिस पर एक से ज्यादा फिल्म एक ही दिन रिलीज होना आज कल नॉर्मल है, लेकिन 19 मार्च 2026 को होने वाला क्लैश इस बार और भी खास नजर आ रहा है। इस दिन बॉलीवुड और साउथ के 2 बड़े स्टार, यश और रणवीर सिंह अपनी नई फिल्मों के साथ एक-दूसरे को टक्कर देंगे। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ दोनों की रिलीज डेट एक ही होने से फैंस के बीच उत्साह एक अलग लेवल पर है।

प्री-बॉक्स ऑफिस आंकड़ा

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। ‘केजीएफ’ के बाद ये उनकी पहली बड़ी पारी है, जिसमें वे नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे बड़े नामों के साथ दिखेंगे। फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है और प्री-बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म को अभी तक 363,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है और दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में है, तो इसको कामयाबी मिलने की दर्शकों की ओर से उम्मीद की जा सकती है।

हाल ही में रिलीज हुए इसके टीजर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें BookMyShow के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म को 2 फरवरी 2026 तक 106,000 से ज्यादा यूजर्स का इंटरेस्ट मिल चुका है और ये संख्या ट्रेलर रिलीज के बाद तेजी से बढ़ने की संभावना है।

यश की ‘टॉक्सिक’ का एडवांस बज ज्यादा

इतना ही नहीं, वर्तमान में यश की ‘टॉक्सिक’ का एडवांस बज ज्यादा है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार भी कम नहीं है। दोनों फिल्मों के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के समर्थन में सक्रिय हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये क्लैश बड़े स्तर पर चर्चा एवं प्रतिस्पर्धा का विषय बनेगा। बता दें, आगे आने वाले हफ्तों में दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग और रिस्पांस किस तरह बदलता है, ये देखने लायक होगा।

फिलहाल तो यश की ‘टॉक्सिक’ आगे है लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को कम आंकना गलत होगा। 19 मार्च 2026 को एक मजबूत बॉक्स ऑफिस क्लैश के साथ ही एक जबरदस्त फैन वॉर भी देखने को मिलने वाली है। फिलहाल, सिनेमा लवर्स के लिए ये वाकई ये एक रोमांचक मौका होगा जब 2 बड़े स्टार्स के बीच जंग देखने को मिलेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031