सारंगढ़ । शहर के मोची मोहल्ला में प्रतिबंधित गौ मांस मिलने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहल्ले के चार से पांच घरों में एक साथ छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौ मांस बरामद किया गया है।

पुलिस को यह सूचना गौ सेवकों द्वारा दी गई थी, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दबिश दी। तलाशी के दौरान कई घरों से गौ मांस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार यह अवैध गतिविधि लंबे समय से संचालित की जा रही थी। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार सिटी कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर चल रहा था।

मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अवैध गौ मांस तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930