खरोरा – छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर आग की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। एक ओर बलौदाबाजार जिले के खरोरा इलाके में यात्रियों से भरी चलती बस में आग लग गई, तो दूसरी ओर राजधानी रायपुर में एक कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। दोनों ही मामलों में समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे कुल 56 लोगों की जान बच गई।

खरोरा में चलती बस में लगी आग, 50 यात्री सुरक्षित
पहली घटना बलौदाबाजार जिले के खरोरा थाना क्षेत्र की है। सोमवार सुबह राजधानी ट्रैवल्स की एक बस, जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे, बलौदाबाजार से रायपुर की ओर जा रही थी। भैंसा गांव के पास बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी।

ड्राइवर ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत बस रोक दी और दरवाजे खोलकर यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। बस में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यात्रियों के उतरने के कुछ ही देर बाद बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग बुझाई गई। इस घटना में भी किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस दोनों मामलों में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031