बिलासपुर: शहर में शुक्रवार सुबह एक अजीबो-गरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नाले से अचानक एक युवक का हाथ बाहर निकलता दिखाई दिया. यह नजारा देख राहगीर ठिठक गए और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. 

चश्मदीदों ने बताया कि नाले की स्लैब के नीचे फंसा युवक लगातार मदद की आवाज लगा रहा था. शुरुआत में लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन स्थिति गंभीर देख तुरंत नगर निगम और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से नाले की स्लैब तोड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला.

रेस्क्यू के बाद युवक ने अपना नाम राम कुमार चौहान बताया. उसका कहना है कि वह जोंधरा इलाके का रहने वाला है. युवक की उम्र करीब 32 से 34 साल के बीच बताई जा रही है. हालांकि पूछताछ के दौरान उसकी बातें गोलमोल रहीं. वह कभी उल्टे-सीधे जवाब दे रहा था तो कभी हंसी-मजाक जैसी बातें करता रहा. इससे उसकी मानसिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक बीते करीब पांच दिनों से नाले के भीतर फंसा हुआ था. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस या नगर निगम की ओर से नहीं की गई है. हैरानी की बात यह रही कि इतने दिनों तक नाले में रहने के बावजूद युवक गंभीर रूप से घायल नहीं पाया गया.

घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है. पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक नाले के भीतर कैसे पहुंचा और इतने समय तक वहां जिंदा कैसे रहा? यह घटना शहर में नालों की सुरक्षा व्यवस्था और खुले स्लैब को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930