मुंबई- महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनको सुबह साढ़े बजे एंबुलेंस से बारामती के गोविंद बाग से पुणे के अस्पताल ले जाया गया था। उनके साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी साथ हैं।
पवार का डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
मराठी मीडिया के मुताबिक, 83 वर्षीय पवार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य महसूस कर रहे थे, जिसके बाद सोमवार सुबह डॉक्टरों का दल उनके बारामती स्थित गोविंदबाग आवास पहुंचा था।
करीब एक घंटे की जांच के बाद उनको डॉक्टरों ने अस्पताल शिफ्ट करने की सलाह दी। इसके बाद उनको उपकरण युक्त एंबुलेंस से पुणे लाया गया।अभी डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया है। अस्पताल में उनके प्रशंसक पहुंच रहे हैं।
पवार पिछले कुछ दिनों से खांसी और बलगम की शिकायत से जूझ रहे थे, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
बता दें कि पवार पिछले 3 महीने से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर थे, लेकिन अपने भतीजे अजित पवार के 28 जनवरी को निधन के बाद उन्होंने फिर से पार्टी नेताओं से मिलना शुरू कर दिया।
उन्होंने सहकारी आवास समिति में 3 दिन बिताए और लगातार 8 दिन तक नेताओं से मुलाकात की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930