मध्य प्रदेश – ग्वालियर जिले में मंगलवार को नवग्रह पीठ की कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई, जहां एक महिला की मौत हो गई. भगदड़ में छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. सभी को डबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, अस्पताल में महिला के मृत घोषित होने के बाद आक्रोशित परिजन अस्पताल से शव लेकर कलश यात्रा स्थल के बीच लेकर पहुंच गए और प्रशासन को भगदड़ का जिम्मेदार ठहराया है. मृतक महिला की पहचान रति साहू के रूप में हुई है, जो हनुमान कॉलोनी की रहने वाली थी. गंभीर रूप से घायल महिला विमला हैं.

20 फरवरी तक चलना है प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

दरअसल, डबरा मे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने एक भव्य नवग्रह मंदिर बनवाया गया है. दावा किया जा रहा है कि यह विश्व का इकलौता मंदिर है, जिसमें सभी नव गृह अपनी-अपनी अर्धांगिनी के साथ अलग अलग मंदिरों में बिराजमान किए गए हैं. नरोत्तम मिश्रा नवग्रह मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा करा रहे थे, जिसका कार्यक्रम 20 फरवरी तक चलना है.

गेट खुलते ही मच गई भगदड़

धार्मिक अनुष्ठान में आज पहले दिन कलश यात्रा निकलनी थी और उसके लिए स्टेडियम के नजदीक हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. स्थानीय लोगों के अनुसार, जब महिलाएं एक मैदान में मौजूद थी और सुबह से गेट बंद था. कलश यात्रा के लिए जब गेट खोला गया तो महिलाएं अचानक भाग पड़ीं. इस दौरान भगदड़ मच गई, जिससे सैकड़ों महिलाएं जमीन पर गिर गईं और भीड़ उन्हें कुचलते हुए ऊपर से निकलने लगी. इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी और वॉलंटियर्स ने तत्काल सहायता की. एंबुलेंस के जरिए घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया.

हादसे की वजह का पता नहीं

बता दें कि कलश यात्रा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे. यात्रा के दौरान ही हादसा हो गया, लेकिन भगदड़ की वजह क्या थी, इसका पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच गईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031