बालाघाट. मध्य प्रदेश के बालाघाट में चाउमीन और मंचूरियन खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए. फूड पॉइजनिंग की आशंका है. मेला परिसर में फास्टफूड के एक स्टॉल से बच्चों ने चाउमीन और मंचूरियन खाया था. जिसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी और पेट दर्द होने लगा. बच्चों के कराहने और चीख-पुकार से मेले में अफरातफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. हॉस्पिटल में सभी बच्चों का इलाज चल रहा है. प्रशासनिक अधिकारी जांच के बाद सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बालाघाट के हिर्री गांव के मंडई का है. यहां मेला लगा हुआ है. शनिवार शाम मेला परिसर में एक के बाद एक दर्जनों बच्चों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने से परिजन दहशत में आ गए. बताया जा रहा है कि सभी बच्चों ने मेला परिसर में लगे एक फास्टफूड स्टॉल से चाउमीन और मंचूरियन खाया था. इसके कुछ देर बाद बच्चे अचानक बीमार पड़ने लगे. उन्होंने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की.

मेले में मच गया हड़कंप
इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की चीख-पुकार से मेले में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजनों द्वारा बच्चों को किरनापुर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद प्रभावित बच्चों को बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.

सेहत से खिलवाड़ का जिम्मेदार कौन?
बहरहाल मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर बच्चों की सेहत से खिलवाड़ का जिम्मेदार कौन है. प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30