बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र स्थित भगवानपुर बाजार में मंगलवार को पुलिस के वाहन की टक्कर लगने से सात माह की एक बच्ची की मौत हो गयी तथा चार महिलाएं जख्मी हो गयीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के धमौड़ा गांव निवासी ज्ञान देवी (18), मर्रा देवी (30) व सुनीता (38) व शन्नो (20) रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बहराइच के एक गांव आई थीं। साथ में शन्नो की सात माह की बच्ची कुसुम भी थी। मंगलवार दोपहर सीतापुर लौटने के लिए वे सभी हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रही थीं। .
 
इसी दौरान पुलिस के एक बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में बच्ची और चारों महिलाएं घायल हो गयीं। पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुसुम की मृत्यु हो गई। कुमार के अनुसार अन्य घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति सामान्य है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728