What's Hot

बठिंडा : बठिंडा जिले के गांव बहमन दीवाना के समीप उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लाल रंग के सूटकेस में बंद एक युवती का शव बरामद हुआ। गांव के पास खाली स्थान पर पड़ा यह सूटकेस आवारा कुत्तों द्वारा खींचा जा रहा था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोलने पर उसमें करीब 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। 

शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर यहां फेंका गया है। मृतका के शरीर पर “काकू” नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे उसकी पहचान का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है, हालांकि फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

इस दौरान समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि मृतका की पहचान होने तक वे प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग करते रहेंगे। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सूटकेस को यहां किसने और कब फेंका। इसके साथ ही जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930