चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला आने वाले तीन महीनों में ही होगा। इससे पहले राजनेता जीत की संभावनाओं की तलाश करते हुए पार्टी बदल रहे हैं। राजनीति में रुचि लेने वाले कारोबारी भी नए समीकरणों की तलाश कर रहे हैं। लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीमा रोज मार्टिन ने 14 साल बाद इंधिया जनानायगा काची ( IJK ) पार्टी छोड़ दी है। यह पार्टी एनडीए का हिस्सा है। वह अब किस पार्टी में जाएंगी, अभी लेडी बिजनेस टायकून ने अपना पत्ता नहीं खोला है। बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे की नई पार्टी लचिया जनानायगा काची (LJK) को तमिलनाडु में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा उनके एक्टर विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके में जाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

बेटे की पार्टी को लॉन्च करेंगी या…

तमिलनाडु चुनाव में डीएमके, एआईडीएमके, टीवीके जैसी क्षेत्रीय पार्टी बड़े रोल में है। कांग्रेस और बीजेपी भी इस दक्षिणी राज्य में जूनियर पार्टनर ही रहती हैं। टीवीके के अलावा कई अन्य पार्टियां हैं, जो खास क्षेत्रों में अपना प्रभाव रखती है। ये पार्टियां या तो डीएमके के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं या एआईएडीएमके के एनडीए की पार्टनर हैं। एक्टर विजय इस चुनाव में पहली बार अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के साथ मैदान में हैं। इसके अलावा एक और राजनीतिक दल लचिया जनानायगा काची (LJK) के तमिलनाडु चुनाव में उतरने की उम्मीद है। इस पार्टी को लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन ने पुडुचेरी में बनाई थी। जोस चार्ल्स को चुनाव में अपनी मां लीमा रोज मार्टिन का साथ मिल सकता है।

पलानीस्वामी से मुलाकात से लगे कयास

लीमा रोज मार्टिन ने इंधिया जनानायगा काची (IJK) पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि जॉइंट जनरल सेक्रेटरी होने के बाद भी उन्हें एक कार्यक्रम में स्टेज पर जगह नहीं मिली, इससे वह खफा थीं। IJK पार्टी छोड़ेने के बाद भी वह एनडीए में बेटे की पार्टी के साथ रह सकती हैं। हाल ही में उन्होंने एआईएडीएमके प्रमुख ए. पलानीस्वामी से मुलाकात की। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह एआईएडीएमके की चुनाव चिन्ह पर रामनाथपुरम के थिरुवदनई से चुनाव लड़ सकती हैं। थिरुवदनई में वह मार्टिन फाउंडेशन और लीमा मार्टिन हेल्थ सेंटर के जरिये सामजिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रही हैं। हालांकि IJK छोड़ने के बाद उन्होंने अपना फ्यूचर प्लान शेयर नहीं किया है।

टीवीके में है लीमा मार्टिन का दामाद

बता दें कि सैंटियगो मार्टिन और लीना मार्टिन के दामाद आधव अर्जुन एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) में है। टीवीके इस चुनाव में बड़े स्टेक होल्डर के तौर पर उभरी है। इसके बावजूद लीना मार्टिन के टीवीके में शामिल होने की संभावना कम है। एक्सपर्ट मानते हैं कि तमिलनाडु की बदली राजनीति में लीना रोज मार्टिन का यह कदम बिजनेस फैमिली की रणनीति का हिस्सा है। लॉटरी किंग सैंटियगो मार्टिन का प्रोफाइल विवादित रहा है। वह देश के सभी बड़ी राजनीतिक पार्टी को बॉन्ड के जरिये पिछले पांच साल में 1,368 करोड़ रुपये चंदा देने के लिए भी मशहूर भी रहे हैं। उनका मार्टिन ग्रुप का सालाना लॉटरी टर्नओवर लगभग 15,000 करोड़ रुपये रहा है। ऐसे में उन्होंने कॉरपोरेट स्ट्रैटजी के साथ फैमिली मेंबर को अलग-अलग पार्टियों और गठबंधन में जगह बनाई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930