अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में करीब 10 महीने पहले सामने आया सास-दामाद के फरार होने का मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। उस वक्त एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ घर से भाग गई थी। बाद में दोनों बिहार के सीतामढ़ी में रह रहे थे, जहां दामाद राहुल कपड़ों का कारोबार कर रहा था।

दामाद संग भागने वाली सास अब बहनोई के साथ फरार

अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। दामाद राहुल ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सास उसे छोड़कर अपने ही बहनोई के साथ फरार हो गई है। शिकायत के अनुसार, महिला घर से जाते समय करीब 2 लाख रुपये नकद और कीमती गहने भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है।

अप्रैल 2025 में सास हो गई थी दामाद के साथ फरार

दरअसल, अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सपना अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ घर से फरार हो गई थी। यह मामला सामने आते ही इलाके से लेकर प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया था। कुछ दिनों बाद सपना खुद ही वापस लौट आई थी, लेकिन उसने राहुल के साथ ही रहने की जिद पकड़ ली थी। मामला थाने तक पहुंचने पर पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के बाद, दोनों की सहमति और स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद दोनों अलग स्थान पर रह रहे थे, लेकिन अब इस पूरे मामले ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है।

2 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात ले गई साथ

राहुल के मुताबिक, सपना पिछले कई दिनों से अपनी बेटी, बहन और बहनोई के संपर्क में थी। इस दौरान उसकी बहन ने उसे धमकी भी दी थी, हालांकि बाद में आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझा लिया गया था। राहुल ने बताया कि 6 फरवरी को जब वह काम पर गया हुआ था, उसी दौरान उसका बहनोई घर पहुंचा और सपना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि सपना घर से जाते समय 2 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात भी साथ ले गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930