What's Hot

एक गर्भवती महिला की डिलीवरी से पहले अपनी मां और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपनी अंतिम फोटो खींची और रिश्तेदारों को भेजी. मामला पंजाब के तरनतारन शहर का है। खबरों के अनुसार तरनतारन के गुरु तेग बहादुर नगर में गीतिंदर कौर अपने पति राजबीर सिंह के साथ रहती थी। गीतिंदर कौर की पहले भी शादी लवप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ हो चुकी थी और अपने पति के साथ अनबन रहने की वजह से तलाक हो गया था। उसके बाद राजबीर सिंह नाम का ये युवक उसकी जिंदगी में आया और उसे खुश रखने का वादा किया और उसके साथ शादी कर ली। गीतिंदर कौर की पहली शादी से एक लड़की भी थी जिसका नाम नूर है। राजबीर सिंह के साथ उसकी दूसरी शादी थी और 9 महीने की गर्भवती थी। शुक्रवार को उसकी डिलीवरी होनी थी मगर मां की कोख में उस बच्चे को मौत नसीब हुई। उसका पति राजबीर उसके चरित्र पर संदेह करता था और उसे दहेज के लिए परेशान करता था। इसी वजह से घर में गीतिंदर की मां प्रीतम कौर कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी के घर आई थी क्यूंकि उसके घर में बच्चा पैदा होने वाला था. उसने भी अपनी बेटी और नातिन के साथ सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। सल्फास की गोलियां खाने के बाद अपने मोबाइल में आखिरी तस्वीर खींचकर अपने रिश्तेदारों को भेजी थी। तस्वीर में सभी एक-दूसरे से लिपटकर रोते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031