What's Hot

गुवाहाटी: विधानसभा चुनावों की दहलीज पर खड़े असम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे में कई बड़ी सौगातें दी। उन्होंने डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) की शुरुआत की। इस मौके पर वायुसेना के विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ को भी देखा। इसके बाद पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचे और यहा पर उन्होंने आईआईएम गुवाहाटी के उद्घाटन के साथ राज्य के लिए कुल 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी की एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज बीजेपी का इतना विकास इसलिए हो रहा है क्योंकि आप लोगों (बीजेपी बूथ कार्यकर्ता) की मेहनत से बीजेप की सरकार बनी है। पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में हाईवे पर वायुसेना के विमान उतरने को गर्व से जोड़ा। पीएम मोदी ने पूछा कि आपको गर्व हुआ या नहीं। पीएम मोदी ने मोबइल की टॉर्च भी जलवाई। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बीजेपी की प्राणवायु बताया। पीएम मोदी ने खुद को भी एक कार्यकर्ता बताया।

पूर्वोत्तर हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है
पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है। बजट के बाद असम का और नार्थईस्ट का मेरा ये पहला दौरा है। जिस नार्थईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, हम उस नार्थईस्ट की भक्तिभाव से सेवा कर रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी है। इस वर्ष का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए बीजेपी-एनडीए के विजन को और मजबूती देने वाला है। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करने से पहले असम के लोगों को कई सौंगातें दी। ब्रह्मपुत्र पर कुमार भास्कर वर्मा सेतु, नॉर्थ ईस्ट के लिए नेशनल डेटा सेंटर, IIM गुवाहाटी और PM-eBus सेवा के तहत 225 ई-बसें समर्पित कीं। पीएम मोदी ने कहा आज पूरे देश की नजरें असम पर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज असम में ऐसे हाईवे बन रहे हैं जिन पर गाड़ियां ही नहीं चलतीं बल्कि विमान भी लैंड करते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बजाई तालियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के दौरे में सबसे पहले डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर विकसित की गई इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर खुद उतरे। इसके बाद असम के हाईवे से वायुसेना के विमानों ने उड़ान भरी और फिर सफलतापूर्वक लैंडिंग भी की। जब वायुसेना के सुखोई Su-30MKI ने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) से उड़ान भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर तालियां बजाई। असम के पूर्वोत्तर में विकसित की गई इस इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी जुटे।

हाटी से उत्तर गुवाहाटी 7 मिनट में
पीएम मोदी इसके बाद गुवाहाटी पहुंचे। वहां पर उन्होंने 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर लगभग 3,030 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। गुवाहाटी को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ने वाला यह 6-लेन का एक्स्ट्राडोज्ड प्रेस्ट्रेस्ड कंक्रीट (पीएससी) पुल, पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। इसके शुरू होने हाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र 7 मिनट का हो गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930