बेंगलुरु : सुबह-सुबह खाली सड़क पर जॉय राइड के बहाने हाई स्पीड ड्राइविंग के शौक ने बेंगलुरु में 6 स्टूडेंट समेत सात लोगों की जान ले ली। मारे गए 6 स्टूडेंट में 5 नाबालिग थे। यह सभी 10-11वीं के स्टूडेंट थे। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक से टकराने के बाद एसयूवी कांच के ढेर में बदल गई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ी इस तरह चकनाचूर हो चुकी थी कि पहचानना मुश्किल थे। एसयूवी जिस ट्रक से टकराई थी, उसके भी एक्सेल और पहिये निकल गए। ट्रक पलटने उसका ड्राइवर भी घायल हो गया। साथ ही एक अन्य कार भी रोड पर बिखरे मलबे से टकराई, जिसमें बैठे दो लोग घायल गए।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 6 लड़के अश्विन नायर, ईथन जॉर्ज, अहराम शरीफ, अयान अली, भरत और मोहम्मद फरहान शेख एक XUV 700 से डोब्बासपेट-होसकोटे सैटेलाइट टाउन रिंग रोड पर जॉय राइड के लिए निकले थे। मगर सुबह-सुबह की मौज-मस्ती होसकोटे तालुक में कंबालीपुरा गेट के पास त्रासदी में बदल गई। सुबह 4.15 बजे से 4.30 बजे के बीच एक बाइक को टक्कर मारने के बाद एसयूवी ने चलते ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। गाड़ी अयान ड्राइव कर रहा था। बेंगलुरु रूरल के एसपी चंद्रकांत एमवी ने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद XUV 700 एक क्रैश बैरियर से टकरा गई और लगभग 150 मीटर तक घिसटती रही। हादसे में बाइक से जा रहे गगन की भी मौत हो गई। गगन एक कंपनी में सुपरवाइजर थे।

बेकाबू रफ्तार बनी वजह

पुलिस के अनुसार, डोब्बासपेट-होसकोटे सैटेलाइट टाउन रिंग रोड पर स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा है, जबकि छात्रों की गाड़ी 160 किमी की रफ्तार से चल रही थी। ट्रक ड्राइवर बालासुब्रमणि ने बताया कि वह क्लियर ट्रैफिक में अपनी लेन में आराम से चल रहा था, तभी गाड़ी को पीछे से टक्कर लगी और वह कुछ ही सेकंड में पलट गई। फिर वह बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो खुद को पलटे हुए ट्रक में पाया। घायल अवस्था में ही वह तबाही का मंज़र देखकर हैरान रह गया। अभी ट्रक ड्राइवर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31