मेष

राशि वालों के लिए आज का दिन अपने जीवन में अनुशासन के साथ स्थिरता लाने का है। आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको करियर के प्रति काफी फोकस्ड बनाएंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत मैच्योरिटी से निभाएंगे और लगातार मेहनत करने के लिए डटे रहेंगे। स्वभाव में बहुत ज्यादा सीरियसनेस या जिद्दीपन न लाएं। काम के दबाव की वजह से थकान या मूड स्विंग्स हो सकते हैं, इसलिए खुद पर ज्यादा प्रेशर न डालें। करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्टेबल रहेगी और आपकी मेहनत और प्रयासों को पहचान मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करने से बॉन्ड मजबूत होगा।

वृषभ

राशि वाले आज धैर्य और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। शुक्रदेव का प्रभाव आपके करियर और प्रतिष्ठा को बढ़ाने में मदद कर रहा है। आज आप नई चीजों को सीखेंगे और दुनिया को नए नजरिए से देखेंगे। स्वभाव में अड़ियलपन न लाएं, बदलाव के प्रति फ्लेक्सिबल रहें। पुरानी बातों को पकड़कर बैठने या ज्यादा सोचने से आपकी प्रोग्रेस रुक सकती है। करियर के क्षेत्र में आपकी मैच्योरिटी और रिलायबिलिटी की तारीफ होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ मिलकर फ्यूचर गोल्स डिस्कस करेंगे तो रिश्ते को गहराई और मजबूती मिलेगी। 

मिथुन

राशि वालों के लिए आज का दिन प्लानिंग और लर्निंग का है। बुधदेव नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको फ्यूचर प्लानिंग के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन देंगे। आज आप अपनी एनालिटिकल पावर से पेंडिंग काम निपटाएंगे। मन की शांति पर ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों पर भावुक होने या ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। पैसों या जिम्मेदारियों को लेकर मन में थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है, लेकिन खुद को संभालें। करियर में स्ट्रैटेजिक सोच और धैर्य से काम करने पर शानदार नतीजे मिलेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ता मजबूत होगा ।

कर्क

राशि वाले आज संतुलित तरीके से दूसरों को सहयोग देंगे। चंद्रदेव सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो पार्टनरशिप और रिश्तों में बैलेंस बनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। आज आप इमोशनली काफी समझदार होंगे, जिससे आप दूसरों की मदद के लिए आगे रहेंगे। दूसरों की राय पर बहुत ज्यादा निर्भर न रहें और मूड स्विंग्स पर कंट्रोल रखें। जिम्मेदारियों के तनाव की वजह से मन थोड़ा अशांत हो सकता है, इसलिए शांत रहें। करियर में टीम वर्क और डिप्लोमेटिक बातचीत से आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ में आपसी समझदारी बढ़ेगी।

सिंह

राशि वालों के लिए आज का दिन अनुशासन और फोकस का है। सूर्यदेव के प्रभाव से रिश्तों में सहयोग और संतुलित व्यवहार बना रहेगा। आज आप अपने डेली रूटीन को सुधारने और पेंडिंग टास्क को पूरा करने के लिए मोटिवेटेड रहेंगे। अहंकार और गुस्से से बचें । राशि स्वामी सूर्य अब एक मास राहु के साथ ही रहने वाले हैं इसलिए स्वभाव में फ्लेक्सिबिलिटी अपनाएं। रिलैक्स होकर काम के बोझ को धीरे-धीरे कम करें, बेवजह स्ट्रेस न लें। करियर में आपकी मेहनत और डेडीकेशन को सराहना मिल सकती है। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें सपोर्ट दें।

कन्या

राशि वालों के लिए आज का दिन क्रिएटिविटी और स्पष्टता का है। आपके राशि स्वामी बुध हैं और बुधदेव का कुम्भ राशि से गोचर आपको अपनी सेहत और डेली रूटीन के प्रति सचेत करेगा। आज आपकी एनालिसिस यानि समीक्षा की स्किल्स काफी अच्छी रहेंगी। आप प्रैक्टिकल तरीके से चीजों को हैंडल करेंगे। खुद की बहुत ज्यादा आलोचना न करें, बड़े नजरिए से सोचें। परफेक्शन के पीछे न भागें, छोटी-छोटी कमियों पर फोकस करने से तनाव बढ़ सकता है। करियर में नए आइडियाज और डिसिप्लिन से आप शानदार प्रोग्रेस हासिल करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

तुला

राशि वाले आज अपनी भावनाओं में संतुलन लाएंगे। राशि स्वामी शुक्र सूर्य, बुध और चंद्र के साथ कुम्भ राशि में चल रहे हैं। शुक्रदेव के प्रभाव से आप रिश्तों में नई एनर्जी और रचनात्मकता महसूस करेंगे। आज आप घर-परिवार पर ध्यान देंगे। मानसिक शांति पाने के लिए थोड़ी देर ध्यान करना अच्छा रहेगा। पुरानी बातों को याद करके भावनात्मक रूप से परेशान न हों। जिम्मेदारियों के दबाव में आकर जल्दबाजी में कोई रिएक्शन न दें, शांत रहें। करियर में आपकी डिप्लोमेसी और धैर्य आपको दूसरों से आगे रखेगी। लव लाइफ में पार्टनर को सपोर्ट देने से रिश्ता और भी खुशनुमा हो जाएगा।

वृश्चिक

राशि वाले जातक आज साहस के साथ अपनी बात सबके सामने रखेंगे। आपकी राशि के स्वामी मंगल उच्च के हैं जो अच्छी बात है लेकिन साथ ही में वे अस्त भी हैं। मंगलदेव के प्रभाव से आपकी पहल करने की क्षमता को काफी ज्यादा रहेगी। आज आप अपने आइडियाज को बहुत स्पष्ट ढंग से रखेंगे। आपके रुके हुए काम जोश के साथ पुरे होंगे। बातचीत के दौरान स्वभाव में कठोरता न लाएं, दूसरों की राय भी सुनें। बेवजह का स्ट्रेस सेहत पर असर डाल सकता है। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको पहचान दिलाएगी। लव लाइफ में ईमानदारी और धैर्य से रिश्ता गहरा होगा।

धनु

राशि वालों के जीवन में आज स्थिरता आएगी। आज का दिन हर जातक के लिए नई उम्मीद का है। राशि स्वामी बृहस्पतिदेव के प्रभाव से आपको रिश्तों में सहयोग मिलेगा और आपसी समझ भी बढ़ेगी। आज आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित करेंगे। पैसों को लेकर बहुत ज्यादा सोच-विचार न करें। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करेंगे, आलस्य से बचें। दिन की शुरुआत में थोड़ा कंफ्यूजन हो सकता है, लेकिन आप अपनी पॉजिटिव सोच से उसे दूर कर लेंगे। करियर में नेटवर्किंग और सही स्ट्रैटेजी से आप सफलता की नई ऊंचाई छुएंगे। लव लाइफ में नया उत्साह और गर्माहट महसूस होगी।

मकर

राशि वाले आज अपनी मेहनत से खुद को मानसिक स्थिरता और मजबूती देंगे। राशि स्वामी शनिदेव का प्रभाव आपकी सहनशक्ति और कुछ भी शुरू करने की पहल करने में मदद करेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे । आज आप खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। स्वभाव में बहुत ज्यादा गंभीरता न लाएं। ज्यादा चुपचाप या अकेले रहने से बचें। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। करियर में आपकी प्रोग्रेस काफी स्टेबल रहेगी। बहुत समय से की गई आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से भरोसा और सहयोग बढ़ेगा।

कुंभ

राशि वाले आज सोच समझकर प्लानिंग करेंगे। आपके स्वामी शनिदेव आपको आर्थिक मामलों को प्रैक्टिकल तरीके से संभालने की समझदारी दे रहे हैं। आज आप जल्दबाजी में एक्शन नहीं लेंगे । आप शांत रहकर चीजों को देखेंगे और सोच समझकर प्रतिक्रिया देंगे। बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग करने से बचें। खुद को दूसरों से अलग-थलग करने से बचें। पुरानी बातों को लेकर मन में उदासी न लाएं, खुद को पॉजिटिव रखें। पर्दे के पीछे बनाई गई स्ट्रैटेजी भविष्य में आपको करियर में बड़े फायदे दिलाएगी। रिश्ते में मिठास और प्यार वापिस लाने के लिए अपने पार्टनर को थोड़ी पर्सनल स्पेस भी दें।

मीन

राशि वालों के लिए आज का दिन भावनाओं में स्पष्टता और प्रगति को लेकर आ रहा है। देवगुरु बृहस्पतिदेव के शुभ प्रभाव से आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आज आप अपने इन्टूशन और सोशल नेटवर्क की मदद से अपने गोल्स पूरा करने की कोशिश करेंगे। एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां लेने में सावधानी बरतें । दूसरों की बातों को दिल से न लगाएं। आज हर काम को पूरा करने के लिए समय का ध्यान रखें। करियर में नेटवर्किंग और टीम वर्क से आपको बेहतरीन पहचान और सफलता मिलेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ खुशियां बांटने के लिए कुछ प्लान बना सकते है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728