उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की गति और नक्षत्र परिवर्तन को काफी अहम माना गया है. इनमें बुध ग्रह का गोचर खास महत्व रखता है क्योंकि इसे बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता से जोड़ा जाता है. बुध की राशि बदलने पर 12 राशियों के जातकों के जीवन में अलग-अलग तरह के प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. कुछ लोगों के लिए यह समय करियर और कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है जबकि कुछ राशि वालों को फैसले लेते समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. इसी कारण बुध का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है.

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, बुध 26 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि परिवर्तन की अवधि में बुध अपनी चाल से तीन राशियों में नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा. आइए जानते हैं वे राशि कौन सी हैं और किन उपायों से राहत मिल सकती है.

तीन राशियों को रहना होगा सतर्क
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त समय लग सकता है, जिससे तनाव बढ़ने की आशंका है. पारिवारिक मामलों में छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजना पर काम करते समय सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है. आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. वहीं निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.

कर्क- बुध अब तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह गोचर कर्क राशि के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम नहीं लाएगा. आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और बनते कामों में बार-बार रुकावट आने की आशंका है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और अटका हुआ पैसा मिलने में देरी हो सकती है. नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं. व्यापारियों को निवेश और बड़े फैसलों में सतर्क रहना होगा. जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है.

धनु- इस राशि के जातकों को इस परिवर्तन से आने वाले दिनों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिलने में देरी हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी और परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रह सकता है. कारोबार में नई डील को लेकर सावधानी जरूरी है क्योंकि आर्थिक नुकसान के संकेत हैं. फिलहाल अटके काम पूरे होने में समय लग सकता है.

जरूर करें ये उपाय
इन तीनों राशियों के जातकों को अशुभ परिणामों को कम करने के लिए गणेश भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इसके साथ ही गणपति महाराज को हरे रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए और रोजाना पशुओं को हरा चारा खिलाने के साथ-साथ हरी रंग की वस्तुओं का दान गरीबों में करना चाहिए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930